नागपुर, 20 जनवरी 2026: इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच T20 सीरीज़ का आगाज नागपुर के ऐतिहासिक विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) स्टेडियम में हो रहा है। जहाँ एक तरफ टीम इंडिया अपने युवा सितारों (हर्षित राणा, SKY) के साथ मैदान पर उतरेगी, वहीं न्यूज़ीलैंड की टीम अपने ‘स्पिन-ट्विस्ट’ से भारत को चौकाने की कोशिश करेगी। आइए जानते हैं नागपुर की पिच का मिज़ाज और कौन से प्लेयर्स यहाँ कोहाम मचा सकते हैं।
पिच रिपोर्ट: नागपुर का VCA स्टेडियम (जामथा)
नागपुर की पिच को समझना हर कप्तान के लिए एक चुनौती होती है। इसे ‘स्पोर्टिंग ट्रैक’ कहा जाता है, लेकिन इसका झुकाव थोड़ा बॉलर्स की तरफ ज़्यादा रहता है।
स्पिनर्स की जन्नत: नागपुर की मिट्टी थोड़ी धीमी है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बॉल पिच पर रुक कर आएगी और स्पिनर्स को काफी टर्न मिलेगा।
बैट्समेन का संघर्ष: यहां 200+ का स्कोर बनाना आसान नहीं होता। बैट्समेन को पहले 5-6 बॉल सेटल होने के लिए चाहिए होती हैं। बाउंड्री थोड़ी बड़ी है, इसलिए ‘डबल्स’ और ‘ट्रिपल’ लेने की क्षमता रखने वाले प्लेयर्स यहां कामयाब होते हैं।
टॉस फैक्टर: नागपुर में शाम को ड्यू (os) गिरने की संभावना रहती है। जो टीम टॉस जीतेगी, वो पहले बॉलिंग करना पसंद करेगी ताकि दूसरी इनिंग्स में बैटिंग आसान हो जाए।
कौन से बैट्समैन चमकेंगे?
बड़ी बाउंड्री और धीमी पिच पर वही बैट्समैन सफल होते हैं जो टेक्निकल रूप से मजबूत हों।
सूर्यकुमार यादव (SKY): हालंकी उनका ‘स्लंप’ चल रहा है, लेकिन नागपुर में अगर वो ‘गैप’ ढूंढने में कामयाब रहे तो उनका रिकॉर्ड यहां सुधर सकता है।
शुभमन गिल: गिल जैसे प्लेयर्स जो ग्राउंड शॉट्स खेलते हैं, उनके लिए नागपुर की पिच बेहतर है।
ग्लेन फिलिप्स (NZ): न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो बड़ी बाउंड्री को भी छोटा कर सकते हैं। उनका फिजिकल पावर नागपुर में NZ के लिए साबित होगा।.
बॉलिंग : कौन लेगा सबसे ज़्यादा विकेट?
नागपुर में बॉलिंग डिपार्टमेंट ही मैच का नतीजा तय करता है।
स्पिन डिपार्टमेंट: * रवि बिश्नोई / अक्षर पटेल: इनकी ‘क्विक स्पिन’ नागपुर की पिच पर खतरनाक होगी। बॉल पिच पर पड़ने के बाद तेज़ी से स्किडिंग करती है।
मिशेल सेंटनर (NZ): सेंटनर का रिकॉर्ड इंडिया के खिलाफ, और खास करके ऐसी पिचों पर, कमाल का है। वो रन रोकने में माहिर हैं।
फास्ट बॉलर: *अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा: इंडिया के नए स्पीड स्टार। उनकी ‘स्लोअर बाउंसर’ और ‘कटर’ नागपुर में विकेट दिला सकती हैं।
लॉकी फर्ग्यूसन: NZ के लॉकी अपनी एक्स्ट्रा पेस से बैट्समैन को सरप्राइज कर सकते हैं, लेकिन उन्हें पिच की धीमी स्पीड का ध्यान रखना होगा।
नागपुर स्टेडियम के कुछ दिलचस्प आंकड़े (T20I स्टैट्स)
पहली पारी का औसत स्कोर: 150 – 160 रन।
सबसे ज़्यादा स्कोर: 201/4 (भारत बनाम श्रीलंका)।
सबसे कम स्कोर: 79 ऑल आउट (भारत बनाम न्यूज़ीलैंड – 2016 वर्ल्ड T20)।
नोट: फैंस को याद होगा कि 2016 में इसी मैदान पर न्यूजीलैंड ने इंडिया को महज 79 रन पर ढेर कर दिया था। क्या इतिहास खुद को दोहराएगा?
फैंटेसी क्रिकेट टिप्स (Dream11/My11Circle) अगर आप अपनी फैंटेसी टीम बना रहे हैं:
कप्तान: मिशेल सेंटनर (पिच स्पिनर्स की है और वो बैटिंग भी करते हैं)।
वाइस-कप्तान: डेरिल मिशेल, शुभमन गिल (टेक्निकल प्लेयर)।
ज़रूरी बॉलर्स: जैकब डफी, हर्षित राणा और रवि बिश्नोई।
विकेट-कीपर:डेवोन कॉनवे, ऋषभ पंत/संजू सैमसन।
निष्कर्ष नागपुर का पहला T20 एक ‘लो-स्कोरिंग थ्रिलर’ हो सकता है। यह मैच पावर-हिटिंग से ज़्यादा ‘क्रिकेट इंटेलिजेंस’ का है। जो टीम स्पिन को बेहतर खेलेगी और ड्यू फैक्टर का फ़ायदा उठाएगी, वही नागपुर में तिरंगा लहराएगी।
भारत टीम: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दूबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड टीम: टिम रॉबिन्सन, डेवॉन कॉनवे (विकेट कीपर), रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, मैट हेनरी
🇮🇳 तिरंगे की शान, टीम इंडिया की जर्सी!क्या आप भी नागपुर T20 में टीम इंडिया को चीयर करने के लिए तैयार हैं? बिना जर्सी के स्टेडियम वाला फील नहीं आता! वही नीला रंग, वही गर्व। आज ही अपनी पसंदीदा टीम इंडिया जर्सी ऑर्डर करें और अपना सपोर्ट दिखाएं।ऑफिशियल जर्सी यहाँ से खरीदें (स्पेशल डिस्काउंट):
👈
1 thought on “”भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 नागपुर: पिच रिपोर्ट, मौसम अपडेट और मैच भविष्यवाणी।””