​CSK vs PBKS Match 7 Highlights Hindi:चेपॉक में ‘आर्य’ का आक्रमण! प्रियांश की 11 गेंदों ने तोड़ा चेन्नई का घमंड, पंजाब ने घर में घुसकर CSK को चटाई धूल

CSK vs PBKS Match 7 Highlights Hindi चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही है। लगातर 2 Match हार गयी है ! एक अपने घर (Chepauk) में 200+ रन बनाने के बाद भी CSK डिफेंड करने में नाकाम रही। पंजाब किंग्स ने यह मैच 5 विकेट से जीतकर सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

PBKS ने 5 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की!
CSK
209/5
(20.0 ओवर्स)
VS
PBKS
210/5
(18.4 ओवर्स)
PLAYER OF THE MATCH प्रियांश आर्य (39 रन, 11 गेंद)

1. CSK की पारी: गायकवाड़ और म्हात्रे का जलवा

​पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने शानदार शुरुआत की।

  • युवा सनसनी आयुष म्हात्रे: आयुष ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया।
  • कप्तान ऋतुराज: गायकवाड़ ने सूझबूझ भरी पारी खेली, हालांकि वे सही समय पर आउट हो गए। शिवम दुबे ने अंत में कुछ बड़े हिट्स लगाए, जिससे CSK ने 200+ का विशाल स्कोर खड़ा किया।
  • पिच का हाल: ऋतुराज के अनुसार विकेट स्पिनर्स के लिए रुक कर आ रहा था, लेकिन पंजाब के बल्लेबाजों ने इसे गलत साबित कर दिया।

2. प्रियांश आर्य: 11 गेंदों में मचाया कोहराम

​201+ रनों का पीछा करने उतरी पंजाब को प्रियांश आर्य ने वो शुरुआत दी जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी।

  • ​प्रियांश ने मात्र 11 गेंदों में 39 रन कूट डाले।
  • ​उन्होंने पावरप्ले में चेन्नई के गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी। अपनी इस छोटी लेकिन इम्पैक्टफुल पारी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
  • दिलचस्प तथ्य: प्रियांश एक ऐसे परिवार से आते हैं जहाँ सब टीचर्स हैं, लेकिन आज उन्होंने मैदान पर चेन्नई के गेंदबाजों की क्लास ले ली।

3. मिडिल ऑर्डर का कमाल: अय्यर और कोनोली

​प्रियांश के आउट होने के बाद पंजाब ने लय नहीं खोई।

  • प्रभसिमरन और कूपर कोनोली: दोनों ने रनों की रफ्तार को थमने नहीं दिया।
  • कप्तान श्रेयस अय्यर: अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार अर्धशतक (50) जमाया और जीत की नींव पक्की की।
  • ​अंत में शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस ने बिना किसी दबाव के 8 गेंद शेष रहते मैच खत्म कर दिया।

यह भी phde https://cricmaster.in/csk-vs-pbks-today-match-7-chepauk-pitch-report-hindi/

4. इस मैच में बने ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स (Stats Attack)

​इस मुकाबले ने आंकड़ों की किताब में कई नए पन्ने जोड़ दिए हैं:

  • चेपॉक का किला फतह: पंजाब किंग्स लगातार 4 बार चेन्नई को उनके घर (Chepॉक) में हराने वाली पहली टीम बन गई है।
  • 200+ चेज़ के किंग: पंजाब किंग्स ने टी20 क्रिकेट में अब तक 9 बार 200 से ज्यादा रनों का सफल पीछा किया है, जो विश्व रिकॉर्ड है।
  • CSK की बदकिस्मती: यह 5वीं बार है जब CSK ने पंजाब के खिलाफ 200+ रन बनाए और मैच हार गई।
  • खराब शुरुआत: 2022 के बाद यह पहली बार है जब चेन्नई अपने शुरुआती दोनों मैच हारी है।

5. कप्तानों की बात

  • श्रेयस अय्यर (PBKS): “प्रियांश और प्रभसिमरन ने जो शुरुआत दी वो अद्भुत थी। हमारा ब्रांड ऑफ क्रिकेट एक-दूसरे को प्रभावित करने के लिए है, बाहरी दुनिया को नहीं।”
  • ऋतुराज गायकवाड़ (CSK): “हमने एक अच्छा स्कोर बनाया था, लेकिन हमारे गेंदबाजों से आज चूक हुई। मिडिल ओवर्स में हमें वो मोमेंटम नहीं मिला जिसकी जरूरत थी।”

CSK vs PBKS Match 7 Highlights Hindi मैच का सारांश (Summary):

  • CSK: 200+ स्कोर (आयुष म्हात्रे और दुबे की अच्छी पारी)
  • PBKS: 210/5 (18.4 ओवर) – श्रेयस अय्यर (50), प्रियांश आर्य (39)
  • नतीजा: पंजाब किंग्स 5 विकेट से जीती।

Cricmaster एक्सपर्ट कमेंट: चेन्नई की गेंदबाजी में पैनापन (Penetration) की कमी साफ दिख रही है। अगर उन्हें वापसी करनी है, तो उनके स्पिनर्स और डेथ बॉलर्स को एकजुट होना होगा। वहीं पंजाब किंग्स इस समय सबसे संतुलित टीम नजर आ रही है।

Points Tables

TeamPWLN/RPTSNRR
PBKS650111+1.420
R C B64108+1.171
R Royal64108+0.559
SRH63306+0.566
D C53206+0.310
GT53206+0.018
CHK62404-0.780
LSG62404-1.173
KKR71513-0.879
MI51402-1.076

2 thoughts on “​CSK vs PBKS Match 7 Highlights Hindi:चेपॉक में ‘आर्य’ का आक्रमण! प्रियांश की 11 गेंदों ने तोड़ा चेन्नई का घमंड, पंजाब ने घर में घुसकर CSK को चटाई धूल”

Leave a Comment