RCB vs UPW, WPL 2026: ग्रेस हैरिस और मंधाना का तूफान, UPW को 8 विकेट से रौंदकर RCB फाइनल में!

WPL 2026: बैंगलोर का विजय रथ पहुंचा फाइनल में
​विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का एक और रोमांचक मुकाबला कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा में खेला गया। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विमेंस (RCBW) ने UP वॉरियर्स (UPW) को हराते हुए सीधे फाइनल का टिकट कटवा लिया है। RCB की इस जीत की सबसे बड़ी हीरो रही नादिन डे क्लर्क, जिन्होंने अपनी गेंदबाज़ी से UPW की कमर तोड़ दी, और उसके बाद ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना ने अपनी बैटिंग से मैदान पर आग लगा दी।

UP Warriorz की शुरुआत अच्छी रही : पर मिडिल ओवर में Nadine de Klerk का कहर
​मैच की शुरुआत में UP Warriorz ने टॉस जीता, लेकिन उनका फैसला सही साबित नहीं हुआ। RCB की गेंदबाज़ Nadine de Klerk ने ऐसी गेंदबाज़ी की कि UPW के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गया।

एक वक़्त पर ऐसा लग रहा था कि UPW 100 रन भी नहीं बना पाएगी, लेकिन दीप्ति शर्मा ने एक छोर संभाले रखा। दीप्ति ने 43 गेंदों पर 55 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। उनकी इस मेहनत की वजह से UPW ने 20 ओवर में 143-8 का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

मेग लैनिंग का संघर्ष: कप्तान मेग लैनिंग ने कोशिश जरूर की (40 रन, 30 गेंद), लेकिन वो नादिन डी क्लर्क की गेंद पर राधा यादव को कैच दे बैठी।

मिडिल ऑर्डर : एमी जोन्स (1 रन) और हरलीन देओल (14 रन) ने निराश किया। क्लो ट्रायोन और श्वेता सेहरावत भी सस्ते में चलती बनीं।

RCBW बॉलिंग एनालिसिस: डी क्लर्क ने झटके 4 विकेट
​RCB की गेंदबाज़ी आज टॉप क्लास रही।

नदीन डी क्लर्क: 4 विकेट लेकर मैच को पलट दिया।

ग्रेस हैरिस: बैटिंग से तो केहर बरसाया बॉलिंग में भी 2 विकेट लिए।

लॉरेन बेल और श्रेयंका पाटिल: दोनों ने 1-1 विकेट लेकर दबाव बनाया रखा

चेस में हैरिस और मंधाना का तूफान: 13.1 ओवर में ही खत्म किया मैच
144 रन का पिच करने के बाद RCB की शुरुआत ऐसी थी कि UPW के गेंदबाज़ थर-थर कांपने लगे। ग्रेस हैरिस आज अलग ही मूड में थी। उन्होंने सिर्फ बैटिंग नहीं की, बाल्की UPW के बॉलर्स की धज्जियां उड़ा दीं।

ग्रेस हैरिस की पावर-हिटिंग: हैरिस ने सिर्फ 75 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट देखकर फैंस झूम उठे।

कैप्टन स्मृति मंधाना का साथ: स्मृति मंधाना ने एक बार फिर दिखाया कि उन्हें “क्वीन ऑफ इंडियन क्रिकेट” क्यों कहा जाता है। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों पर 54 रनों की धुआंधार पारी खेली। 8 चौके और 2 छक्के मारकर उन्होंने मैच को एकतरफा बना दिया।

WPL में RCB-W की सबसे बड़ी पार्टनरशिप (किसी भी विकेट के लिए)

142 – स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल vs DC, DY पाटिल,2026

137 – स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस vs UPW, DY पाटिल,2026

125 – स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन vs GG,ब्रेबोर्न, 2023

108 – स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस vs UPW,वडोदरा, 2026*

107 – स्मृति मंधाना और डैनी वायट-हॉज vs DC, वडोदरा, 2025

105- ऋचा घोष और राधा यादव vs जीजी, दिवाई पाटिल, 2026

RCB ने सिर्फ़ 13.1 ओवर में 147 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया। जॉर्जिया वोल ने भी 16 रन का योगदान दिया। UPW की तरफ़ से शिखा पांडे और आशा शोभना को सिर्फ़ 1-1 विकेट मिला, लेकिन वो RCB के तूफ़ान को रोक नहीं पाए।

फाइनल में RCB: फैंस में जश्न का माहौल
​इस जीत के साथ RCB अब फाइनल में पहुंच गई है। वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में हजारों फैंस “RCB-RCB” के नारे से स्टेडियम गूंज रहे थे। स्मृति मंधाना की कप्तानी और टीम की यूनिट परफॉर्मेंस ने दिखाया है कि इस बार RCB ट्रॉफी उठाने की सबसे बड़ी दावेदार है।

क्रिकमास्टर वर्डिक्ट: क्या RCB चैंपियन बनेगी?

UPW के लिए यह हार सबक सिखाने वाली है, वही RCB के लिए यह जीत कॉन्फिडेंस बूस्टर है। पिच रिपोर्ट में हमने कहा था कि यहाँ बॉल रुकी नहीं, सीधा बाउंड्री के बाहर जाएगी, और वैसा ही हुआ!

मैच के 3 बड़े टर्निंग पॉइंट्स: जहां यूपीडब्ल्यू के हाथ से फिसला मैच

1.नादिन डी क्लर्क का डबल ब्लो (पावरप्ले का कहर):
मैच का सबसे पहला और बड़ा टर्निंग पॉइंट तब आया जब नादिन डी क्लर्क ने एक ही स्पेल में मेग लैनिंग और एमी जोन्स को चलता किया। लैनिंग (40 रन) सेट हो चुकी थी और तेज़ी से रन बना रही थी। अगर वो 5 ओवर और खेल जाते, तो UPW का स्कोर 180 के पार होता। डी क्लर्क ने उन्हें आउट करके UPW की रफ़्तार पर ब्रेक लगा दिया।

2. दीप्ति शर्मा का साथ न मिलना:
दीप्ति शर्मा ने एक तरफ से 55 रन बनाकर पूरी कोशिश की, लेकिन दूसरी तरफ से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। ग्रेस हैरिस ने गेंदबाज़ी में हरलीन देओल और क्लो ट्रायोन को जल्दी आउट करके UPW के मिडिल ऑर्डर को ढेर कर दिया। यह वो वक़्त था जब मैच UPW की पकड़ से पूरी तरह निकल गया था।

🔥 मंधाना-हैरिस का ‘पावर शो’: 137 रनों की आतिशी साझेदारी

​जब आरसीबी 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो किसी ने नहीं सोचा था कि यह मैच मात्र 13.1 ओवर में खत्म हो जाएगा। स्मृति और ग्रेस ने विजाग के मैदान पर चौकों और छक्कों का ऐसा तूफान लाया कि यूपी की फील्डिंग पूरी तरह बिखर गई।

3. साझेदारी की मुख्य विशेषताएं:

  • कुल रन: 137 रन
  • गेंदें: मात्र 76 गेंदें (करीब 10.8 का रन रेट)
  • बाउंड्रीज: इस साझेदारी के दौरान दोनों ने मिलकर 21 चौके और 4 छक्के जड़े। यानी 137 में से 108 रन तो सिर्फ बाउंड्री से आए!

Point Table RCBW फाइनल में

TeamPWLNRPTSNRR
RCBW (Q)862010+1.247
GGTW (Q)85308-0.168
MIW83506+0.059
DCW73406-0.164
UPW72504-1.146

मुझे लगता है UPW के लिए आगे का रास्ता अब खत्म होने गया है?

2 thoughts on “RCB vs UPW, WPL 2026: ग्रेस हैरिस और मंधाना का तूफान, UPW को 8 विकेट से रौंदकर RCB फाइनल में!”

Leave a Comment