WPL 2024 Analysis: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के इतिहास में कुछ मैच ऐसे होते हैं जो सालों तक याद रखे जाते हैं। गुजरात जाइंट्स (GGW) और मुंबई इंडियंस (MIW) के बीच खेला गया यह मुकाबला भी कुछ ऐसा ही था। गुजरात जाइंट्स ने न सिर्फ मुंबई इंडियंस के “विजेता रथ” को रोका, बल्कि 11 रनों से एक रोमांचक जीत दर्ज करके यह साबित कर दिया कि सही रणनीति और निडर खेल से किसी भी दिग्गज टीम को हराया जा सकता है।
कैसे टूटा मुंबई इंडियंस का तिलिस्म?
मुंबई इंडियंस को हराना हमेशा से गुजरात के लिए एक बड़ी चुनौती रही है। इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का साहसी फैसला लिया। उनका लक्ष्य एक ऐसा स्कोर खड़ा करना था जिसे मुंबई के दबाव में डिफेंड किया जा सके। 167 रनों का स्कोर खड़ा करने के बाद, गुजरात की गेंदबाजों ने जो सधी हुई लाइन-लेंथ पकड़ी, उसने मुंबई के टॉप ऑर्डर को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। 11 रनों की यह जीत गुजरात के आत्मविश्वास के लिए एक ‘टर्निंग पॉइंट’ साबित हुई है।
गुजरात जाइंट्स (GGW) के टॉप 5 परफॉर्मर्स: जिन्होंने पलटा मैच
गुजरात की जीत की कहानी इन 5 खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द बुनी गई:
1.जॉर्जिया वेयरहम (Georgia Wareham): वेयरहम इस मैच की असली ‘एक्स-फैक्टर’ रहीं। उन्होंने बल्लेबाजी में 26 गेंदों पर ताबड़तोड़ 44 रन बनाए और नाबाद रहीं। इतना ही नहीं, गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए उन्होंने 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनका ऑलराउंड प्रदर्शन ही गुजरात की जीत की नींव बना।
एशले गार्डनर (Ashleigh Gardner): कप्तान के तौर पर गार्डनर ने मोर्चे से टीम का नेतृत्व किया। उन्होंने 28 गेंदों में 44 रनों की सूझबूझ भरी पारी खेली। गार्डनर ने न सिर्फ टीम को संभाला, बल्कि गेंदबाजी में भी 1 विकेट लेकर मुंबई को बैकफुट पर धकेला।
- अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma): टॉप ऑर्डर में अनुष्का ने 33 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने पिच की स्थिति को समझते हुए टीम को एक ठोस शुरुआत दी, जिसकी बदौलत बाद के बल्लेबाज खुलकर खेल सके।
- सोफी डिवाइन (Sophie Devine): अनुभवी डिवाइन ने बल्ले से 25 रन बनाए, लेकिन उनकी असली ताकत गेंदबाजी में दिखी। उन्होंने 2 विकेट लिए और एक मैडन ओवर भी फेंका, जिसने मुंबई की रन गति पर ब्रेक लगा दिया।
- राजेश्वरी गायकवाड़ (Rajeshwari Gayakwad): स्पिन विभाग में राजेश्वरी ने अपनी फिरकी का जादू चलाया। उन्होंने अमनजोत कौर जैसी खतरनाक बल्लेबाज को स्टंप आउट कराया और 1 विकेट लेकर दबाव बनाए रखा।
- मुंबई इंडियंस (MIW) की बेस्ट बॉलिंग:
मुंबई की तरफ से अमेलिया केर ने एक बार फिर दिखाया कि क्यों वो दुनिया की सबसे अच्छी ऑल-राउंडर में से एक हैं।
अमेलिया केर: 2 विकेट (उनकी सेट बैट्समैन अनुष्का शर्मा और खतरनाक एश्ले गार्डनर को आउट करके GG की रफ़्तार रोकी)।
शबनीम इस्माइल: 1 विकेट (कप्तान बेथ मूनी को सस्ते में आउट करके MI को ड्रीम स्टार्ट दी)।
नैट साइवर-ब्रंट: 1 विकेट (सोफी डिवाइन का बड़ा विकेट लिया)।
मुंबई इंडियंस (MIW) के टॉप 5 परफॉर्मर्स: संघर्ष जो अधूरा रह गया
मुंबई की ओर से इन खिलाड़ियों ने अंत तक लड़ाई लड़ी:
- हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur): कप्तान हरमनप्रीत ने अकेले दम पर मैच को अंतिम ओवर तक खींच लिया। उन्होंने मात्र 48 गेंदों में 82 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे। हालांकि, वह टीम को जीत नहीं दिला सकीं, लेकिन उनकी यह पारी टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है।
- सजीवन सजाना (Sajeevan Sajana): सजाना ने मध्यक्रम में आकर 26 रन बनाए और कप्तान का अच्छा साथ दिया। उन्होंने मुश्किल वक्त में कुछ अच्छे शॉट्स लगाए और स्कोरबोर्ड को चालू रखा।
- अमेलिया केर (Amelia Kerr): केर ने गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 2 विकेट लिए। बल्लेबाजी में भी उन्होंने 16 रन का योगदान दिया, लेकिन वह अपनी पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाईं।
- नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt): दुनिया की बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार ब्रंट ने गेंदबाजी में 1 विकेट लिया। हालांकि बल्लेबाजी में वह सिर्फ 2 रन ही बना सकीं, लेकिन फील्डिंग और रणनीति में उनका योगदान अहम रहा।
- शबनीम इस्माइल (Shabnim Ismail): इस्माइल ने अपनी तेज रफ्तार से गुजरात के बल्लेबाजों को परेशान किया। उन्होंने बेथ मूनी जैसी बड़ी बल्लेबाज को मात्र 5 रन पर आउट करके गुजरात को शुरुआती झटका दिया और 1 विकेट अपने नाम किया।
2. गुजरात जायंट्स (GGW) की बेस्ट बॉलिंग:
गुजरात की जीत की असली वजह उनकी लगातार बॉलिंग रही, जिसने हरमनप्रीत के अलावा किसी और को टिकने नहीं दिया।
जॉर्जिया वेयरहैम: 2 विकेट (बैटिंग में 44रन की ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद बॉलिंग में भी 2 बड़े विकेट लिए)।
सोफी डिवाइन: 2 विकेट (सिर्फ 2 विकेट ही नहीं, बॉलिंग में उन्होंने एक मेडन ओवर भी डाला, जो इस T20 मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट था)।
एशले गार्डनर: 1 विकेट (पूनम खेमनार को MI की उम्मीदों पर पानी फेरकर आउट किया)।
काश्वी गौतम और राजेश्वरी गायकवाड़: दोनों ने 1-1 विकेट लेकर प्रेशर बनाए रखा।
गुजरात जाइंट्स की यह जीत दिखाती है कि टीम वर्क और सही समय पर लिए गए फैसले मैच का पासा पलट सकते हैं। जहाँ मुंबई के लिए हरमनप्रीत का संघर्ष देखने लायक था, वहीं गुजरात के लिए यह एक ‘कलेक्टिव टीम एफर्ट’ (Collective Team Effort) था। इस जीत ने डब्ल्यूपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल को और भी दिलचस्प बना दिया है।
Points Table का रोमांच: क्या मुंबई इंडियंस (MIW) टूर्नामेंट से बाहर हो गई है?
गुजरात जाइंट्स से हारने के बाद अब मुंबई इंडियंस (MIW) की किस्मत दूसरी टीमों के हाथों में है। फैन्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या डिफेंडिंग चैंपियन अब बाहर हो जाएगी? इसका जवाब आने वाले दो मैचों के नतीजों में छिपा है:
Case 1: अगर दिल्ली कैपिटल्स (DCW) अपना मैच जीतती है
अगर दिल्ली कैपिटल्स (DCW) अपने अगले मुकाबले में जीत दर्ज करती है, तो मुंबई इंडियंस (MIW) सीधे तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। दिल्ली की जीत मुंबई के लिए ‘एग्जिट गेट’ (Exit Gate) खोल देगी, क्योंकि नेट रन रेट और पॉइंट्स के मामले में दिल्ली आगे निकल जाएगी।
Case 2: अगर यूपी वॉरियर्स (UPW) की जीत होती है
मुंबई के लिए उम्मीद की इकलौती किरण यूपी वॉरियर्स (UPW) है। अगर यूपी वॉरियर्स अपना मैच जीत जाती है, तो मुंबई इंडियंस के लिए “गेम अभी बाकी है!” ऐसी स्थिति में पॉइंट्स टेबल का गणित फंसेगा और मुंबई को क्वालीफाई करने का एक मौका मिल सकता है।
मुंबई इंडियंस के फैन्स अब दिल थाम कर दिल्ली कैपिटल्स की हार और यूपी वॉरियर्स की जीत की दुआ करेंगे। क्या मुंबई की किस्मत एक बार फिर पलटेगी या गुजरात की यह हार उनके सफर का अंत साबित होगी? यह देखना वाकई दिलचस्प होगा!
Point Table 👇
| Team | P | W | L | NR | PTS | NRR |
|---|---|---|---|---|---|---|
| RCBW (Q) | 8 | 6 | 2 | 0 | 10 | +1.247 |
| GGTW (Q) | 8 | 5 | 3 | 0 | 8 | -0.168 |
| MIW | 8 | 3 | 5 | 0 | 6 | +0.059 |
| DCW | 7 | 3 | 4 | 0 | 6 | -0.164 |
| UPW | 7 | 2 | 5 | 0 | 4 | -1.146 |
2 thoughts on “GGW vs MIW: गुजरात ने तोड़ा मुंबई का घमंड! वेयरहम और गार्डनर के तूफान में उड़ी MI, जानें अब कैसे क्वालीफाई करेगी मुंबई?”