शर्मनाक हार! RCBW की बैटिंग हुई फ्लॉप, लॉरा वोल्वार्ड्ट ने 41 रन बनाकर दिल्ली को दिलाई 7 विकेट से बड़ी जीत!*

BCA स्टेडियम, कोटांबी, वडोदरा: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में आज एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB-W) को दिल्ली कैपिटल्स (DC-W) ने हर एक डिपार्टमेंट में हराया। दिल्ली ने पहले बॉलिंग में RCB को महज 109 रन पर समेटा और फिर 15.3 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया।

RCB की बैटिंग फ्लॉप शो: स्मृति के अलावा सब फेल
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने के बाद RCB की शुरुआत बहुत खराब रही। कप्तान स्मृति मंधाना (38) ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरती रहीं।


ग्रेस हैरिस (9) और जॉर्जिया वोल (11) सस्ते में आउट हो गईं।
मिडिल ऑर्डर में पूरी तरह लड़खड़ा गया जहाँ रिचा घोष (5), नादिन डी क्लर्क (5) और श्रेयंका पाटिल (7) कुछ खास नहीं कर सकीं।
पूरी टीम 20 ओवर में महज 109 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई।

दिल्ली की बॉलिंग: नंदनी शर्मा का ‘ट्रिपल’ धमाका
​दिल्ली कैपिटल्स की बॉलिंग आज टॉप क्लास रही। खास कर नंदनी शर्मा, जिन्होंने अपनी सात्विक लाइन-लेंथ से RCB के बैटर्स को खुल कर खेलने का मौका नहीं दिया।

नंदनी शर्मा: 3 शानदार विकेट लेकर RCB की कमर तोड़ दी।

चिनेल हेनरी, मारिजाने कप और मिन्नू मणि: तीनों ने 2-2 विकेट झटके।

श्री चरणी: इन्हें भी 1 विकेट मिला।

दिल्ली की चेस: वोल्वार्ट और जेमिमा की साथी हुई परी
​110 रन का पीछा करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने शुरू से ही मैच पर पकड़ बना ली।

शैफाली वर्मा (16) और लिजेल ली (6) जल्दी आउट हो गईं, लेकिन इसके बाद लॉरा वोल्वार्ट ने मोर्चा संभाल लिया।

जेमिमा रोड्रिग्स (24) ने कप्तानी परी खेलते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

लॉरा वोल्वार्ट (41)* और मारिजाने कप्प (19)* ने नाबाद रहते हुए मैच को 15.3 ओवर में खत्म कर दिया।

RCB की बॉलिंग: सायाली सतघरे की मेहनत

​इतने कम स्कोर को डिफेंड करना RCB के बॉलर्स के लिए मुश्किल था, फिर भी:

  • ​सायली सतघरे ने अच्छी बॉलिंग करते हुए 2 विकेट लिए।.
  • ​राधा यादव को 1 विकेट मिला।
  • लेकिन दिल्ली के बैटर्स ने कोई बड़ी गलती नहीं की और आसानी से जीत हासिल की।

मैच : प्लेऑफ की रेस हुई दिलचस्प
इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। RCB के लिए यह एक “वेक-अप कॉल” है क्योंकि प्लेऑफ से पहले उनकी बैटिंग का इस तरह कोलैप्स होना चिंता का विषय है। दिल्ली की फील्डिंग और बॉलिंग ने आज दिखाया कि वो क्यों इस खबर की प्रबल दावेदार हैं।

🔥 डीसी बनाम आरसीबी मैच के 3 बड़े टर्निंग पॉइंट

1.पावरप्ले में नंदनी शर्मा का केहर है कि RCB की शुरुआत ही बहुत खराब रही। नंदनी शर्मा ने अपनी शुरुआत ओवर में ही ग्रेस हैरिस और जॉर्जिया वोल जैसे बड़े खिलाड़ियों को आउट करके RCB को बैकफुट पर धकेल दिया। जब किसी टीम के 2 मेन बैटर पावरप्ले में ही पवेलियन लौट जाएं, तो बड़ा स्कोर बनाना लगभग नामुमकिन हो जाता है।

  1. स्मृति मंधाना का अकेला संघर्ष
    मैच का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट तब आया जब स्मृति मंधाना (38) एक तरफ से कोशिश कर रही थीं, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला। रिचा घोष और श्रेयंका पाटिल जैसी फिनिशर्स का सस्ते में आउट होना RCB के लिए सबसे बड़ा साबित हुआ। अगर स्मृति के साथ कोई 30-40 रन की पार्टनरशिप हो जाती, तो स्कोर 140+ पहुंच सकता था।
  1. लॉरा वोल्वार्ट की साथी हुई बैटिंग
    110 रन का पीछा करते वक़्त दिल्ली ने भी 2 विकेट जल्दी गवाए थे (शैफाली और लिज़ेल ली)। वहाँ से RCB वापसी कर सकती थी लेकिन खराब फाइलिंग और कैच छोड़ना आरसीबी की सबसे बड़ी गलती थी, लेकिन लॉरा वोल्वार्ट (41)* ने एक छोर पकड़ कर रखा। उन्होंने कोई रिस्की शॉट नहीं खेला और मरिजाने कप के साथ आराम से मैच खत्म कर दिया, जिसने RCB की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

​FAQ

DC vs RCB WPL मैच कौन जीता? दिल्ली कैपिटल्स ने ये मैच 7 विकेट से जीता।

नंदनी शर्मा ने कितने विकेट लिए? नंदनी ने इस मैच में 3 विकेट झटके।

आरसीबी का स्कोर क्या था? आरसीबी ने 20 ओवर में 109 रन बनाए थे।

आरसीबी क्यों हारा था?अपनी खराब बल्लेबाजी या खराब फाइलिंग या कैच छोड़ना !

TeamPWLNRPTSNRR
RCBW (Q)862010+1.247
GGTW (Q)85308-0.168
MIW83506+0.059
DCW73406-0.164
UPW72504-1.146

“RCB को अगर फाइनल जीतना है, तो उन्हें अपने टॉप-ऑर्डर और फील्डिंग में शानदार करना होगा और कैच पकड़ना होगा। सिर्फ स्मृति पर निर्भर रहना प्लेऑफ में भारी पड़ सकता है।”

​”🔥 दिल्ली कैपिटल्स का कमाल! आरसीबी को महज 109 पर रोका और फिर 15 ओवर में ही कर दी छुट्टी। नंदनी शर्मा और वोल्वार्ड्ट रही जीत की हीरो। 🏏💪

दिल्ली कैपिटल्स ने RCB-W को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया। लॉरा वोल्वार्ड्ट की 41* और नंदनी शर्मा की 3 विकेट ने दिलायी DC को बड़ी जीत।

नमस्ते दोस्तों, अपनी राय हमें कमेंट में ज़रूर बताएं।

1 thought on “शर्मनाक हार! RCBW की बैटिंग हुई फ्लॉप, लॉरा वोल्वार्ड्ट ने 41 रन बनाकर दिल्ली को दिलाई 7 विकेट से बड़ी जीत!*”

Leave a Comment