​🔴 LIVE: इंडिया U19 vs अफ़गानिस्तान U19 — वर्ल्ड कप सेमी-फ़ाइनल! फ़ाइनल का टिकट किसे मिलेगा? बॉल-बाय-बॉल अपडेट और पिच रिपोर्ट देखिए!

🏆 भारत फाइनल में! 🏆

U-19 World Cup: ऐतिहासिक चेज़

Final Result

INDIA WON BY 8 WICKETS

बल्लेबाज रन गेंदें
आरों जोर्ज 🌟 115 124
वैभव सूर्यवंशी 68 33
विहान मल्होत्रा 38 47

“U-19 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन-चेज़!”

🇮🇳 🏏 🥳 💙
🇮🇳 INDIA INTO THE FINAL! 🏆
41.1 Record Run-Chase Sealed!

वेदांत त्रिवेदी ने लिया विजयी सिंगल! आरों जोर्ज (115) और वैभव (68) की पारियों के दम पर भारत ने रचा इतिहास।

39.3 WICKET (OUT)

आरों जोर्ज: 115 (104) – वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में यादगार शतक! कट शॉट खेलने की कोशिश में बैकवर्ड पॉइंट पर कैच थमा बैठे। भारत अब जीत के बहुत करीब है।

37.3-37.4 4 & 4! (Showstopper)

आरों जोर्ज: पहले फ्रंट-फुट से शानदार पुल शॉट, फिर अगली ही गेंद पर मिड-ऑफ के ऊपर से वन-बाउंस चौका! जोर्ज अब पूरी तरह से हावी हैं।

💯 HUNDRED FOR AARON GEORGE!
36.5 100* (114)

शानदार फ्लिक और चौके के साथ शतक पूरा! हेलमेट चूमकर मनाया जश्न। भारत जीत की ओर।

35.3 WICKET (C&B)

विहान मल्होत्रा: 26 (29) – अब्दुल अजीज ने फॉलो-थ्रू में नीचे झुककर बेहतरीन कैच पकड़ा। नो-बॉल चेक हुई, पर फैसला गेंदबाज के पक्ष में रहा।

33.5 FOUR! (Straight)

आरों जोर्ज: क्लासिक शॉट! गेंदबाज के सिर के ऊपर से सीधा डाउन द ग्राउंड चौका। अब्दुल अजीज पर दबाव बढ़ता हुआ।

33.3 FOUR!

आरों जोर्ज: अब्दुल अजीज की गेंद पर करारा प्रहार! गेंद को स्क्वायर ऑफ द विकेट की दिशा में बाउंड्री के बाहर भेजा। बेहतरीन टाइमिंग!

32.2 FOUR! (Smart Shot)

विहान मल्होत्रा: यॉर्कर लेंथ गेंद को चालाकी से गाइड किया! बैकवर्ड पॉइंट के बगल से निकाला और डाइव लगाते फील्डर को छकाते हुए चौका बटोरा।

30.5 SIX! (Straight Drive)

आरों जोर्ज: उमरज़ई की ओवरपिच गेंद और आरों का सीधा प्रहार! बल्ले का पूरा चेहरा दिखाते हुए बॉलर के सिर के ऊपर से स्टैंड्स में भेजा।

21.5-21.6 4 & 4! (Crucial Runs)

आरों जोर्ज: नियाजई के ओवर का अंत धमाके के साथ! पहले बाई के रूप में चौका मिला, फिर अगली ही गेंद पर आरों ने कट शॉट खेलकर शानदार बाउंड्री बटोरी।

9.3 WICKET (CAUGHT)

वैभव सूर्यवंशी: 68 (33) – उमरज़ई ने आखिरकार खतरनाक वैभव को चलता किया। बड़ा शॉट मारने के चक्कर में ओसमान सादत को कैच दे बैठे।

9.1 SIX!

वैभव सूर्यवंशी: नूरिस्तानी उमरज़ई की पहली ही गेंद को डीप मिड-विकेट के ऊपर से स्टैंड्स में भेजा। जबरदस्त हिट!

🚀 50 UP FOR INDIA & VAIBHAV!
6.6 SIX!

वैभव सूर्यवंशी: शानदार छक्के के साथ टीम का पचासा पूरा किया। भारत अब 66/0!

6.4 FOUR!

Vaibhav Sooryavanshi: Third man chya dishene ek nazaakat bharela shot aani aazun ek chaukar! Bharatacha vegaat prayaas.

6.1-6.2 FOUR & FOUR!

वैभव सूर्यवंशी: जीवनदान मिलते ही हमला तेज! पहले करारा कट शॉट और फिर मिड-विकेट पर एक और चौका। अब्दुल अजीज के ओवर में खलबली।

5.5-5.6 4 & 4! (Pure Class)

आरों जोर्ज: क्लास और टाइमिंग का जलवा! पहले कवर की दिशा में ड्राइव, फिर लो फुल टॉस को पॉइंट के बगल से निकाला। बैक-टू-बैक चौके!

5.1-5.2 4 & 6! (Back-to-Back)

वैभव सूर्यवंशी: जादरान पर टूटे वैभव! पहले किस्मत के सहारे चौका मिला, फिर अगली ही गेंद को मिड-विकेट के ऊपर से शानदार छक्के के लिए भेज दिया।

2.4 FOUR!

आरों जोर्ज: बल्ले का सीधा फेस दिखाकर गेंदबाज के बगल से सीधा और नजाकत भरा शॉट! शानदार चौका।

0.1 FOUR!

आरों जोर्ज: पहली ही गेंद पर मिड-विकेट की दिशा में शानदार फ्लिक और चौका! भारत 4/0.

🏁 पहली पारी समाप्त: अफ़गानिस्तान का दबदबा

कुल स्कोर

310/3

(50.0 ओवर)

🏏 फैसल शिनोजादा 110 (93)
🏏 उजैरुल्लाह नियाजई 100* (80)

🎯 भारत को जीत के लिए चाहिए: 311 रन

जरूरी रन रेट: 6.22 प्रति ओवर

49.4 💯 HUNDRED FOR NIAZAI!

उजैरुल्लाह नियाजई: 2 रन लेकर अपना शानदार शतक पूरा किया! एक ही पारी में अफ़गानिस्तान के दो बल्लेबाजों ने सेंचुरी जड़कर भारत को मुश्किल में डाल दिया है।

🔥 HISTORY MADE: 300 RUNS UP! 🔥

300+

अफ़गानिस्तान का विशाल स्कोर

सेमीफाइनल में भारत के सामने बड़ी चुनौती!
🎙️ मैच अपडेट: अफ़गानिस्तान ने 300 रनों का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। उजैरुल्लाह नियाजई और शिनोजादा की पारियों ने भारत को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया है।
48.3 WICKET (CAUGHT!)

अजीजुल्लाह मियाखिल: 12 (9) – कनिष्क चौहान की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में खिलन पटेल को कैच दे बैठे। भारत को मिली तीसरी सफलता!

47.4 FOUR!

उजैरुल्लाह नियाजई: अंबरीश की फुल लेंथ गेंद को लॉन्ग-ऑफ की दिशा में सीधा और करारा शॉट खेलकर चार रन बटोरे।

47.1 SIX!

उजैरुल्लाह नियाजई: अंबरीश की गेंद पर जबरदस्त प्रहार! गेंद को डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से स्टैंड्स में भेजा। शानदार छक्का!

46.3 FOUR!

अजीजुल्लाह मियाखिल: हेनिल पटेल की गेंद को बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में खेलकर अपना पहला चौका जड़ा।

45.5 WICKET (BOWLED!)

फैसल शिनोजादा: 110 (93) – दीपेश देवेंद्रन ने शानदार गेंद पर फैसल को बोल्ड कर भारत को बड़ी राहत दिलाई। बेहतरीन पारी का अंत!

45.3 FOUR!

फैसल शिनोजादा: स्लोअर गेंद को घुटने के बल बैठकर फाइन लेग और बैकवर्ड स्क्वायर के बीच से शानदार चौके के लिए निकाला।

45.1 FOUR!

उजैरुल्लाह नियाजई: दीपेश की गेंद पर फाइन लेग की तरफ शानदार चौका जड़ा।

44.4 FOUR!

करारा शॉट: दीप एक्स्ट्रा कवर की दिशा में बेहतरीन प्लेसमेंट और चार रन!

44.5 FOUR!

बैक-टू-बैक बाउंड्री: इस बार थर्ड मैन की दिशा में गेंद को गाइड किया, फील्डर के पास कोई मौका नहीं।

💥 डेथ ओवर धमाका: अफ़गानिस्तान का दबदबा 💥

AFG U19: 233/2 (43.3 Overs)

शिनोजादा: 103* (89) नियाजई: 50* (63)
🚀 43.2: छक्का! नियाजई ने अंबरीश की स्लोअर गेंद को लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से स्टैंड्स में भेजा।
🏏 43.3: चौका और फिफ्टी! हुक शॉट मारा, डीप में दो भारतीय फील्डर (सूर्यवंशी और विहान) आपस में टकराए। सूर्यवंशी का पैर बाउंड्री को छू गया—नियाजई का शानदार अर्धशतक पूरा!
📊 इतिहास: शिनोजादा भारत के खिलाफ U19 WC में शतक बनाने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बने।

💯 BACK-TO-BACK CENTURY! 💯

फैसल शिनोजादा

100* (Runs) | Consecutive 100s

🔥 CR7 स्टाइल सेलिब्रेशन: शतक पूरा होते ही फैसल ने मैदान पर “SIUUUUUUU” किया और फिर अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हुए सजदा किया। ड्रेसिंग रूम में सभी साथी खिलाड़ियों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।

📍 42.1 ओवर: खिलन पटेल की गेंद पर 2 रन लेकर पूरा किया ऐतिहासिक शतक!
🚀 MILESTONE: 200 RUNS COMPLETED

200/2

(40.3 Overs)

अफ़गानिस्तान मजबूत स्थिति में!
🎙️ मैच अपडेट: अफ़गानिस्तान के 200 रन पूरे! 40.3 ओवर में टीम ने इस बड़े आंकड़े को छुआ। अब यहाँ से फैसल शिनोजादा और उनके साथी बल्लेबाज तेजी से रन बनाने की कोशिश करेंगे। भारत को डेथ ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी करनी होगी।
31.2 FOUR!

शानदार प्रहार: दीपेश की शॉर्ट और वाइड गेंद! नियाजई ने उछाल का फायदा उठाते हुए इसे बैकवर्ड स्क्वायर की ओर स्टीयर किया। डीप में खड़े फील्डर के पास कोई मौका नहीं था।

29.3 FOUR (Lucky Edge!)

किस्मत का साथ: हेनिल पटेल की बेहतरीन गेंद, बल्ले का बाहरी किनारा लगा लेकिन गेंद कीपर और स्लिप के बीच से निकल गई। थर्ड मैन पर खिलन ने डाइव लगाई पर गेंद बाउंड्री पार कर गई।

👏 FIFTY FOR SHINOZADA!
फैसल शिनोजादा: 50* (58) 🏏
🎙️ कमेंट्री (28.1): और यह शानदार अर्धशतक! कनिष्क की फुल गेंद को शिनोजादा ने बैकवर्ड स्क्वायर की ओर धकेला, फील्डर ने स्लाइड लगाकर गेंद रोकी लेकिन तब तक फैसल ने तेजी से दो रन पूरे कर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। अफ़गानिस्तान के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण पारी!
☝️ BIG WICKET!

ओसमान सादात OUT!

ओसमान सादात: 39 (70)
c दीपेश देवेंद्रन b कनिष्क चौहान

🎙️ कमेंट्री: अखेर सादातची खेळी संपली! कनिष्क चौहानने अचूक गोलंदाजी केली, सादातने मोठा फटका मारण्याचा प्रयत्न केला पण दीपेश देवेंद्रनने शानदार झेल टिपला. भारतासाठी हा खूप महत्त्वाचा ब्रेकथ्रू आहे.
17.5 FOUR (CHEEKY!)

शानदार रिवर्स शॉट: खिलन ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाली, शिनोजादा ने तुरंत अपना स्टांस बदला और बड़ी चालाकी से गेंद को ‘लैप’ कर दिया। शॉर्ट थर्ड मैन के पास कोई मौका नहीं था। बेहतरीन क्रिकेटिंग दिमाग!

15.3 FOUR!

खूबसूरत शॉट: फुल बॉल और स्लॉट में! फैसल ने शानदार तरीके से गेंद को इनफील्ड के ऊपर से मिड-विकेट की ओर उछाला और चार रन बटोरे।

15.4 FOUR!

लगातार दूसरा चौका: क्लासिक कवर ड्राइव! ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर फैसल ने आगे झुकते हुए कवर फील्डर के पास से गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। लाजवाब टाइमिंग!

☝️ WICKET FALLS!

खालिद अहमदजई OUT!

खालिद अहमदजई: 31 (39)
c अभिज्ञान कुंडू b दीपेश देवेंद्रन

🎙️ कमेंट्री: भारत को मिली पहली सफलता! दीपेश की शानदार गेंद जो बाहर की तरफ निकली, खालिद के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और कीपर कुंडू ने कोई गलती नहीं की। दीपेश ने ‘फ्लाइंग किस’ के साथ खालिद को विदा किया।
POWERPLAY ENDS (10 OVERS)

AFG U19: 47/0

खालिद: () 🚀 | सादात: ()

💥 BIG SIX: खालिद ने क्रीज से बाहर निकलकर मिड-ऑन के ऊपर से जड़ा लंबा छक्का!
U19 SEMI-FINAL LIVE

AFG U19: 23/0 (3.3)

सादात: 13* (11) | खालिद: 10* (10)

🏏 Highlight: सादात का बेहतरीन ‘On the Rise’ ड्राइव, कवर फील्डर को छकाया!
🏆 U19 WORLD CUP SEMI-FINAL 🏆
AFG U19 🇦🇫 13/0 (1.3 Overs)
LIVE
IND U19 🇮🇳
बल्लेबाज (Batter) रन (R) गेंद (B)
ओसमान सादात 5 5
खालिद अहमदजई* 8 4
गेंदबाज: हेनिल पटेल (0.3-0-9-0)
🔥 क्लासिक शॉट! खालिद का बेहतरीन कवर ड्राइव, टाइमिंग और प्लेसमेंट लाजवाब।
🏆 U19 WORLD CUP SEMI-FINAL 🏆
AFG U19 🇦🇫 4/0 (0.1 Overs)
LIVE
IND U19 🇮🇳
बल्लेबाज (Batter) रन (R) गेंद (B)
ओसमान सादात* 4 1
खालिद अहमदजई 0 0
गेंदबाज: आरएस अंबरीश (0.1-0-4-0)
🚀 पहली ही गेंद पर चौका! सादात ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर शानदार शॉट खेला।

🏏 टॉस अपडेट: अफ़गानिस्तान ने चुनी बल्लेबाजी

अफ़गानिस्तान U19 ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी (Bat First) करने का निर्णय लिया है।

🇮🇳 भारत U19 (Playing XI)

  • आरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी
  • आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी
  • विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (WK)
  • आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान
  • खिलन पटेल, हेनिल पटेल
  • दीपेश देवेंद्रन

🇦🇫 अफ़गानिस्तान U19 (Playing XI)

  • ओसमान सादात, खालिद अहमदजई
  • फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई
  • महबूब खान (कप्तान/WK)
  • अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज
  • खातिर स्तानिकजई, रूहुल्लाह अरब
  • नूरिस्तानी उमरज़ई, वाहिदुल्ला जादरान

ऋषिकेश कानिटकर (कोच): “लड़के प्रतिभाशाली हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर का दबाव अलग होता है। लक्ष्मण और सुनील जोशी जैसे दिग्गजों का साथ लड़कों का काम आसान बना देता है।”

JP Singh: “भारत को अफ़गानिस्तान को हल्के में नहीं लेना चाहिए, उनके पास अनुभव और जोश का सही मिश्रण है।”

🏟️ पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

टिनो मावोयो और एड रेंसफोर्ड के अनुसार: “मैदान की बाउंड्री बड़ी हैं, लेकिन ऊंचाई (High Altitude) की वजह से गेंद हवा में तेजी से ट्रेवल करेगी। पिच काफी सख्त है और इस पर थोड़ी घास भी है। गेंद बल्ले पर बहुत अच्छी तरह आएगी, जिससे बड़े स्कोर की उम्मीद है। कुछ दरारें जरूर हैं, लेकिन वे मैच में ज्यादा असर नहीं डालेंगी।”

हरारे, ज़िम्बाब्वे: ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमी-फ़ाइनल आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इंडिया U19 की टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है, लेकिन अफ़गानिस्तान की टीम जिस तरह से बड़ी टीमों को हारा कर यहाँ तक पहुँचती है, उन्हें हल्के में लेना इंडिया के लिए महंगा पड़ सकता है।

🏏 IND U19 vs AFG U19: दोनों टीमों की स्क्वाड

🇮🇳 टीम इंडिया (India U19)

  • 🌟 आयुष म्हात्रे (कप्तान)
  • वैभव सूर्यवंशी, आरॉन जॉर्ज
  • वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा
  • अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर)
  • आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान
  • खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन
  • हेनिल पटेल, हरवंश पंगालिया
  • मोहम्मद एनाान, उद्धव मोहन, किशन कुमार सिंह

🇦🇫 अफगानिस्तान (Afghanistan U19)

  • 🌟 महबूब खान (कप्तान/WK)
  • ओसमान सादात, खालिद अहमदजई
  • फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई
  • अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज
  • रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरज़ई
  • वाहिदुल्ला जादरान, अकील खान
  • नजीफुल्ला अमीरी, खातिर स्तानिकजई
  • सलाम खान, जैतुल्लाह शाहीन
टॉस अपडेट: 12:30 PM पर टॉस होगा। पिच पर घास है या नहीं, हम तुरंत यहाँ अपडेट करेंगे!

🏏 हरारे स्पोर्ट्स क्लब: पिच रिपोर्ट (मैच से पहले का हाल)
हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच हमेशा से ही थोड़ी बैलेंस्ड रही है, लेकिन सेमी-फ़ाइनल जैसे बड़े मैच में यहाँ का मज़ाज़ कुछ अलग हो सकता है:

पेसर्स की मदद: शुरुआत के ओवर में यहाँ नई बॉल के साथ तेज़ बॉलर्स को अच्छा स्विंग मिलता है। ज़िम्बाब्वे की सुबह की नामी बॉलर्स के लिए फ़ायदेमंद होती है।

बैटिंग पैरासाइट: एक बार बॉल पुरानी हो जाए और धूप निकल आए, तो यह पिच बैटर्स के लिए स्वर्ग बन जाती है। बॉल बैट पर सही बाउंस के साथ आती है। 

स्पिन फैक्टर: मैच के दूसरे फेज में स्पिनर्स का रोल बड़ा हो जाएगा। अफगानिस्तान के पास वर्ल्ड-क्लास स्पिनर्स हैं जो इस पिच का फायदा उठाना चाहेंगे।

टॉस का रोल: जो टीम टॉस जीतेगी, वो पहले बैटिंग करके एक बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगाना चाहेगी क्योंकि प्रेशर वाले मैच में चेज करना हमेशा मुश्किल होता है।

📊 ऐतिहासिक रिकॉर्ड: AFG vs IND (U19 WC)

🇮🇳 भारत के खिलाफ U19 WC शतक

  • 118 – मैल्कम लेक (ZIM), 2012
  • 112 – तेजनारायण चंद्रपॉल (WI), 2014
  • 110 – फैसल शिनोजादा (AFG), 2026
  • 101* – उजैरुल्लाह नियाजई (AFG), 2026
  • 100 – बेन स्टोक्स (ENG), 2010

🔥 एक सीजन में सबसे ज्यादा रन (U19 WC)

डेवाल्ड ब्रेविस (SA) 506
शिखर धवन (IND) 505
फैसल शिनोजादा (AFG) 435
कैमरून व्हाइट (AUS) 423

​”फैसल शिनोजादा अब शिखर धवन और ब्रेविस जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हो गए हैं। इस वर्ल्ड कप में 435 रन बनाना उनकी क्लास दिखाता है।”

दोनों टीमों की ताकत

इंडिया U19 (द पावरहाउस):
इंडिया की बैटिंग लाइनअप इस टूर्नामेंट में सबसे सॉलिड रही है। ओपनर्स ने लगातार अच्छी शुरुआत दी है, और कैप्टन की लीडरशिप ने टीम को हर मुश्किल वक्त से निकाला है। साथ ही, इंडिया का पेस अटैक हरारे की कंडीशंस में तबाही मचा सकता है।

अफ़गानिस्तान U19 (द अंडरडॉग्स):
अफ़गानिस्तान की ताकत उनकी बॉलिंग है। उनके स्पिनर्स ने बड़े से बड़े बैट्समैन को अपनी उंगलियों पर नचाया है। अगर उनके बैट्समैन ने बोर्ड पर 230-240 रन लगा दिए, तो उनकी बॉलिंग डिफेंड करने का दम रखती है।

🔥 की बैटल्स जो मैच पलट सकती हैं:
इंडियन ओपनर्स बनाम अफगानिस्तान स्पिनर्स:
इस मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट होगा। अगर इंडिया ने स्पिनर्स के ओवर बिना विकेट खोए निकाल दिए, तो बड़ा स्कोर पक्का है।

इंडिया का पेस अटैक बनाम अफगानिस्तान टॉप ऑर्डर: हरारे की स्विंग होती बॉल को संभालना अफगानिस्तान के लिए बड़ी चुनौती होगी।

सेमी-फाइनल का प्रेशर: अफगानिस्तान पहली बार इतने बड़े स्टेज पर है, वही इंडिया को इन मैचों का एक्सपीरियंस है। साइकोलॉजिकल एज इंडिया के पास रहेगा।

🎯 मैच प्रेडिक्शन: कौन मरेगा बाजी?

स्टैटिस्टिकली देखा जाए तो इंडिया का पलड़ा 70% भारी है, लेकिन क्रिकेट में “गौरव का अनिश्चत खेल” कहा जाता है। अफगानिस्तान ने पिछले मैच में दिखाया है कि वो किस्मत के भरोसे नहीं, बाल्की मेहनत के दम पर यहाँ तक आए हैं। अगर इंडिया ने शुरुआत में 2-3 विकेट जल्दी निकाल लिए, तो वो आसान से फाइनल में पहुँच जाएँगे।

1 thought on “​🔴 LIVE: इंडिया U19 vs अफ़गानिस्तान U19 — वर्ल्ड कप सेमी-फ़ाइनल! फ़ाइनल का टिकट किसे मिलेगा? बॉल-बाय-बॉल अपडेट और पिच रिपोर्ट देखिए!”

Leave a Comment