IND vs NZ : रायपुर में आया स्काई और ईशान का भूचाल! 209 का टारगेट ऐसे हासिल किया जैसे कोई मज़ाक हो, NZ टीम सदमे में!

रायपुर, शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम: टीम इंडिया ने रायपुर के मैदान पर इतिहास रचते हुए न्यूजीलैंड को दूसरे T20I में 7 विकेट से हराया है। 209 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने वाली भारतीय टीम ने महज 15.3 ओवर में ही मैच खत्म करके सबको हैरान कर दिया। सूर्य और ईशान की तूफानी पारी ने न्यूजीलैंड के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा दीं।

न्यूजीलैंड की बैटिंग: सैंटनर और रचिन का ‘लेट चार्ज

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने के बाद न्यूजीलैंड की शुरुआत थोड़ी धीमी रही। डेवॉन कॉनवे (19) और टिम सेफर्ट (24) ने कोशिश की, लेकिन भारतीय बॉलर्स ने उन्हें खुल कर खेलने नहीं दिया। ग्लेन फिलिप्स (19) और डेरिल मिशेल (18) भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

लेकिन मैच का रुख तब पलटा जब रचिन रवींद्र और कप्तान मिशेल सेंटनर ने मोर्चा संभाला।

रचिन रवींद्र: 26 गेंदों में 44 रन बनाकर मोमेंटम शिफ्ट किया लेकिन खराब शॉट की वजह से अपना विकेट गंवा दिया।

मिशेल सेंटनर: कप्तान परी खेलते हुए महज 27 गेंदों में 47 रन (नॉट आउट) ठोके।

ज़करी फाउलकेस: अंत में 8 गेंदों में 15 रन बनाकर स्कोर को 208/6 तक पहुंचाया।

भारत की बॉलिंग: कुलदीप का ‘मैजिक’ बरकारार

इतने बड़े स्कोर के बावजूद भारतीय गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में शानदार कंट्रोल दिखाया:
कुलदीप यादव: सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 2 विकेट झटके।
हार्दिक, वरुण, शिवम और हर्षित: सबने 1-1 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 210 के पार जाने से रोका।

भारत की दौड़: ईशान और सूर्य का ‘पावर-शो’

209 रन का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। संजू सैमसन (6) और पिछले मैच के हीरो अभिषेक शर्मा (0) सस्ते में आउट हो गए। ऐसा लगा कि भारत दबाव में आ जाएगा, लेकिन फिर शुरू हुआ ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव का असली खेल।

ईशान किशन : ईशान ने 11 चौके 4 छक्के महज 32 गेंदों में 76 रन की ऐसी पारी खेली जिसने न्यूजीलैंड को मैच से बाहर कर दिया।

सूर्यकुमार यादव (मिस्टर 360): कप्तान ने दिखा दिया कि क्यों वो T20 के किंग हैं। सूर्य ने 37 गेंदों में 82 रन (9 चौके, 4 छक्के) की नाबाद पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट देखने लायक था।

शिवम दुबे: दुबे ने भी बहती गंगा में हाथ धोए और 18 गेंदों में 36 रन बनाकर मैच को 15.3 ओवर में ही खत्म कर दिया।

न्यूजीलैंड की बॉलिंग: बे-असर साबित हुए पेसर्स
न्यूजीलैंड के बॉलर्स के पास सूर्य और ईशान के सवालों का कोई जवाब नहीं था।
मैट हेनरी, जैकब डफी और ईश सोढ़ी को 1-1 विकेट मिला, लेकिन वो रन रोकने में पूरी तरह नाकाम रहे। भारत ने लगभग 13 रन प्रति ओवर की रफ्तार से चेज किया।

Scorecard Summary

Teamscore Top scoreBest bowler
New Zealand208/6 (20)Rachin (44), Santner (47)Jacob Duffy (1/38)
India209/3 (15.3)SKY (82*), Ishan (76)Kuldeep Yadav (2/30)

न्यूजीलैंड क्यों हारा?

मुझे लगता है खराब फील्डिंग के कारण जैसे सेंटनर ने कैच छोड़ा रायपुर की पिच बैटिंग के लिए स्वर्ग थी, लेकिन न्यूजीलैंड के बॉलर्स ने लेंथ सही नहीं रखी सबसे ज्यादा रन ज़कारी फाउलक्स ने दिए मात्र 3 ओवर में 67 रन लुटाए इशान और स्काई ने जबरदस्त कुताई की। दूसरी तरफ, भारत ने ओस (os) का पूरा फायदा उठाया। सूर्य की कप्तानी और ईशान की बे खोफ बैटिंग ने रायपुर के फैंस का पैसा वसूल कर दिया।

मैच के 3 बड़े टर्निंग पॉइंट्स: जहां न्यूजीलैंड हारा और भारत जीता!

1.इशान किशन का पावरप्ले अटैक: 209 रन का टारगेट देखकर लगा था कि भारत दबाव में होगा, खास कर जब अभिषेक शर्मा जल्दी आउट हो गए। लेकिन इशान किशन ने पहली ही बॉल से अटैक शुरू किया। उन्होंने पावरप्ले का फायदा उठाया और महज 32 गेंदों में 76 रन बनाकर न्यूजीलैंड के मुख्य बॉलर्स (मैट हेनरी और ज़कारी ) का कॉन्फिडेंस तोड़ दिया।

2.सूर्य और दुबे की 81 की साझेदारी: ईशान के आउट होन के बाद न्यूजीलैंड ने वेप्सी की कोशी की, लेकिन सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने उन कोई मौक नहीं दिया। डोनो ने मिल्कर 13-14 रन प्रति ओवर की स्पीड से बल्लेबाजी की। सूर्य के 360-डिग्री शॉट्स ने एनजेड की फील्डिंग को पुरी तराह तिततर-बितार (बिखरे) कर दिया।

3.रायपुर का ड्यू (Os) फैक्टर:
मैच की दूसरी इनिंग्स में रायपुर के मैदान पर काफी ओस (ड्यू) गिरी। इस वजह से न्यूजीलैंड के स्पिनर्स (मिशेल सेंटनर और ईश सोढ़ी, ज़कारी ) की बॉल हाथ से फिसल रही थी। बॉल गीली होने के कारण वो टर्न नहीं करा पाए और भारतीय बैट्समैन ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए बड़े शॉट्स लगाए।

FAQ

1.कौन जीता IND vs NZ 2nd T20? भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया।

2.सूर्यकुमार यादव ने कितने रन बनाए? सूर्य ने 37 गेंदों में 82* रन बनाए।

3.ईशान किशन का स्ट्राइक रेट क्या था? ईशान ने लगभग 237 के स्ट्राइक रेट से 76 रन ठोके।

4.न्यूजीलैंड टीम का सबसे ज्यादा रन खाने वाला गेंदबाज? सभी गेंदबाजों ने मार खाई है लेकिन सबसे ज्यादा मार जाकरी को (3) 67 रन ठोके।

हेलो दोस्तों स्काई और ईशान की पारी कैसी लगी? अपनी राय हमें कमेंट में ज़रूर बताएं

1 thought on “IND vs NZ : रायपुर में आया स्काई और ईशान का भूचाल! 209 का टारगेट ऐसे हासिल किया जैसे कोई मज़ाक हो, NZ टीम सदमे में!”

Leave a Comment